Homeदेशफेसबुक का बड़ा आरोप कांग्रेस से जुड़े 687 पेज और अकाउंट को...

फेसबुक का बड़ा आरोप कांग्रेस से जुड़े 687 पेज और अकाउंट को किया निष्क्रिय

सोशल मीडिया पर संवाद का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली कंपनी फेसबुक ने कहा है कि उसने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है. फेसबुक का कहना है कि ये अकाउंट और पेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठित रूप से गलत आचरण कर रहे थे.

फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर लगातार स्पैम अकाउंट को हटा रहा है. फेसबुक ने कहा है कि इन अकाउंट को कंटेंट या फिर फेक न्यूज के आधार पर नहीं हटाया गया है बल्कि इन्हें गलत आचरण (Inauthentic behaviour) और स्पैम पुश करने के लिए हटाया गया है.

फेसबुक की सायबर सिक्योरिटी पॉलिसी हेड नैथनिएल ग्लिैशर ने पत्रकारों को बताया कि फेसबुक ने 687 अकाउंट और पेज को डिलीट किया है. उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर अकाउंट फेसबुक के ऑटोमैटेड सिस्टम ने पहचाने थे. उन्होंने कहा कि ये अकाउंट कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े लोगों के थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments