Homeग्वालियर अंचलसावरकर प्रतिमा स्थल पर स्मार्ट सिटी की तालाबंदी से आगबबूला हिन्दूमहासभा ने...

सावरकर प्रतिमा स्थल पर स्मार्ट सिटी की तालाबंदी से आगबबूला हिन्दूमहासभा ने सिंधिया व शेजवलकर निवास तक पदयात्रा की घोषणा की

हिन्दू महासभा 16 को वीर सावरकर सरोवर को खुलवाने जयविलास पैलेस तक करेगी मौन पदयात्रा

ग्वालियर  ।हिन्दू महासभा ज़िला ग्वालियर के ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं ज़िला महामंत्री मोहन सिंह ने कहा है कि गत तीन वर्ष से वीर सावरकर जी की प्रतिमा स्थल सावरकर सरोवर पर  स्मार्ट सिटी कार्ययोजना हेतु ताला लगाकर आम जन के लिए स्मार्ट सिटी ने बंद कर रखा है । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज सहित अनेकों नेताओं   के नेतृत्व में सावरकर प्रतिमा स्थल खोलने की माँग को लेकर आन्दोलन रत रही हिन्दू महासभा अब वीर सावरकर सरोवर से दिनांक 16 अक्टूबर को सुबह ठीक दस बजे  से केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं सांसद विवेक शेजवलकर के निवास तक ताला बंदी खुलवाने के लिए मौन पदयात्रा  करेंगे । उन्होंने सभी सावरकर वादियों को पदयात्रा में  आमंत्रित किया हैं ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments