Homeप्रमुख खबरेंसाहित्य अकादमी के अलंकरण समारोह में कवि राजेश अवस्थी लावा पुरुष्कृत

साहित्य अकादमी के अलंकरण समारोह में कवि राजेश अवस्थी लावा पुरुष्कृत

भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा पुरस्कार अलंकरण समारोह अंजनि सभागार में आयोजित किया गया।

इस भव्य अलंकरण समारोह में ग्वालियर के कवि पत्रकार राजेश अवस्थी लावा रचित अतीत के शब्द बिम्ब को राजेंद्र अनुरागी डायरी 2919के पुरुषकार से शाल श्रीफल सहित 51 हजार की राशि से नवाजा गया।
मंच पर संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर प्रख्यात अभिनेता श्री आशुतोष राणा संचालक संस्कृति श्री आदित्य कुमार त्रिपाठी और साहित्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर विकास दवे मंच पर उपस्थित रहे।इस अवसर पर सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि-“मेरा यह स्पष्ट मत है कि साहित्य सदैव राजनीतिक नेतृत्व को दिशा देता चला आया है। हमें यह सोचकर ही गर्व की अनुभूति होती है इस देश की नीतियों में साहित्यकार हस्तक्षेप रखते हैं। सम्मानित रचनाकार को मैं हृदय से बधाई देती हूँ।
इस अवसर पर श्री आशुतोष राणा ने कहा कि साहित्यकार समाज का निर्माण करता है नेता और अभिनेता को समाज बनाता है जबकि समाज को साहित्यकार बनाता है।
निदेशक डॉ विकास दवे ने कहा कि साहित्य अकादमी आज गांव गांव तक पहुंची है। युवा रचनाकारों की एक विराट टोली तैयार हो गई है।
इस अवसर पर संचालक संस्कृति श्री आदिती कुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
स्वागत उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन साहित्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर विकास दवे ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments