केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रभात झा के ग्वालियर स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की इस दौरान श्री झा के साथ सिंधिया ने भोजन भी किया और लगभग 40 मिनट तक चर्चा भी की ।

श्री प्रभात झा को भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत संगठनात्मक चेहरा माना जाता है और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्री प्रभात झा की संगठनात्मक उपयोगिता की विशिष्ट भूमिका बताई जाती है। हाल ही में पार्टी द्वारा आयोजित किए गए विधानसभा सम्मेलन में श्री झा ने अपने स्मबोधनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया था ।
चूंकि विधानसभा चुनाव निकट हैं और पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा जारी है इस दृष्टि से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का उनके निवास जाना और भोजन के साथ चर्चा को लेकर तमाम राजनीतिक निहितार्थ लगाए जा रहे हैं।
इस बारे में शब्द शक्ति न्यूज़ ने प्रभात झा से बातचीत करते हुए श्री सिंधिया से आज उनकी हुई मुलाकात को लेकर सवाल किया तो श्री प्रभात झा ने सिंधिया के उनके यहां पहुंचने को एक सौजन्य व शिष्टाचार भेंट बताया श्री झा ने कहा की काफी समय से श्री सिंधिया के साथ उनकी सौजन्य भेंट नहीं हुई थी पूर्व में भी श्री सिंधिया ने उनसे मुलाकात की बात कही थी और इसी के चलते आज उनका भोजन पर आमंत्रित किया था श्री झा ने कहा की उनसे मुलाकात के दौरान सामान्य राजनीतिक बातचीत हुई है और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कैसे और अधिक मजबूत प्रदर्शन करेगी इस पर सामान्य चर्चा हुई।