Homeप्रमुख खबरेंसुखोई-30 MKI फाइटर जेट का मलबा कार्बी के जंगलो में देखा...

सुखोई-30 MKI फाइटर जेट का मलबा कार्बी के जंगलो में देखा गया पायलट का अभी तक पता नहीं

भारतीय वायुसेना का वह लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है, जो बीती रात असम में लापता हो गया था। ट्रेनिंग मिशन पर निकले सुखोई-30 MKI फाइटर जेट का संपर्क रडार से टूट गया था। सारी रात चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पता चला कि प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ। हादसे में जान गंवाने वालों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक विमान का मलबा कार्बी के जंगलो में देखा गया है वायुसेना का सर्च ऑपरेशन और मलबे की तलाश जारी है

लापता पायलट की तलाश जारी

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायुसेना और सेना के अधिकारियों को भेज दिया गया है। हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है और पायलट की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राहत और बचाव दलों के मौके पर पहुंचने के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति और पायलट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबर अपडेट की जा रही है…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments