Homeप्रमुख खबरेंअचानक गायब हुआ भारत का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट

अचानक गायब हुआ भारत का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट

जोरहाट 5 मार्च 2026/असम से एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट गुरुवार शाम अचानक गायब हो गया है. रडार से उसका संपर्क टूट गया. इंडियन एयर फोर्स (IFA) ने जेट का पता लगाने के लिए एक टीम भेजी है. जानकारी के मुताबिक,  Su-30 जेट ने जोरहाट से उड़ान भरी थी. कर्बी आंगलॉन्ग जिले की आसमान तक रडार से उसका संपर्क रहा, लेकिन फिर अचानक गायब हो गया.

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. IAF ने पोस्ट में लिखा, ‘एक Su-30 MKI विमान लापता होने की खबर है. एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी. आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में हुआ था. उसके बाद से वह गायब है. उसकी जानकारी का पता लगाया जा रहा है. सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है.

भारत के शक्तिशाली फाइटर जेट्स में से एक
सुखोई Su-30 MKI एयरक्राफ्ट भारतीय वायुसेना के बेड़े में 2002 में शामिल हुआ था. राफेल के बाद यह सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट माना जाता है. भारत ने 50 विमानों को रूस से आयात किया था. इसके बाद रूस की मदद से  222 विमान भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया था. भारत निर्मित पहला Su-30MKI नवंबर 2004 में IAF में शामिल हुआ था.

सुखोई Su-30MKI की खासियत

सुखोई Su-30MKI भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. IAF के पास वर्तमान में 200 से ज्यादा विमान हैं. इसकी विशेषता की बात करें तो फाइटर जेट में 30mm की एक ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है, जो सिर्फ 1 मिनट में 150 राउंड फायर करती है. इसमें 12 हार्ड प्वाइंट्स हैं. 4 तरह के रॉकेट्स, 4 तरह की मिसाइलें, और लासर-गाइडेड बम लगे होते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments