केरल में मानसून की झमाझम शुरू होने के बाद मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मप्र में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। आज रविवार सुबह होते ही ग्वालियर में तेज आंधी के साथ बौछारे पड़ी।
उधर मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में एक तूफान जिसे शक्ति नाम दिया गया है, वह एक्टिव होने वाला है. जिससे देश के कई राज्यों में तेज बारिश होगी. मध्य प्रदेश के मौसम पर भी तूफान का असर होने की संभावना है. जिससे प्रदेश भी बारिश से तर हो जाएगा. IMD के मुताबिक, अरब सागर के पूर्व-मध्य हिस्से में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. यह सिस्टम आने वाले 36 घंटों में और ताकतवर हो सकता है. बारिश को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर मंडरा रहा कम दबाव वाला क्षेत्र अगले 36 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. चक्रवात ‘शक्ति’ के पश्चिमी तट की ओर बढ़ने की संभावना है. जिससे मध्य प्रदेश, दक्षिण और पश्चिम भारत के कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है. समुद्र पर ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और जोरदार आंधी भी चलेगी.
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ”अरब सागर के दक्षिणी कोंकण तट पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. जिसके कारण अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है. इसके साथ ही आज सुबह मानसून ने केरल में दस्तक भी दे दी है. जबकि केरल में मानसून पहुंचने का सामान्य समय एक जून है. ऐसे में मध्य प्रदेश में भी आने वाले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.’
नौतपा में भीगेगा मध्य प्रदेश
कुछ दिनों से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है. इस समय मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 28 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. मप्र के 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इस बार नौतपा में भी प्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में मई महीने में अब तक 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. सबसे ज्यादा बारिश झाबुआ में 92.7 मिली हुई है.
15 जून तक एमपी में आ सकता है मानसून
शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, नर्मदापुरम, बैतूल सहित 47 जिलों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 15 जून तक मानसून आने की उम्मीद है.
कुछ दिनों से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है. इस समय मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 28 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. शनिवार को 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. वहीं इस बार नौतपा में भी प्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में मई महीने में अब तक 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. सबसे ज्यादा बारिश झाबुआ में 92.7 मिली हुई है.