दोपहर दो बजे तक मध्यप्रदेश में 44.00 फीसदी मतदान हो चुका था। टीकमगढ़ 37.77, दमोह 45.83, खजुराहो 42.51, सतना 41.44, रीवा 39.01, होशंगाबाद 45.76, बैतूल 46.89 प्रतिशत मतदान हो चुका था
भाजपा विधायक विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज
उधर खंडवा में पूर्व मंत्री और हरसूद विधायक विजय शाह पर आशापुर पुलिस चौकी में एफआईआर, कांग्रेस नेता बसंत पंवार ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप। तीन धाराओं में इन पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
पन्ना खजुराहो लोक सभा की बात करें तो पन्ना जिला के ग्राम पंचायत गोल्ही में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। पानी और सड़क को लेकर किया ग्रामीणों ने यह कदम उठाया, लोगो की मांग है हमारे गांव में कोई मूलभूत सुविधा नहीं है, चार साल से रोड़ नहीं बनी है।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज सात राज्यों की कुल 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
इस बारउत्तरप्रदेश की सबसे ज्यादा 14 सीटों पर वोटिंग है। आज यूपीएअध्यक्ष सोनिया गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं की सीटों पर भी मतदानहै।