Homeदेशओडिशा में हवाई सर्वे के बाद मोदी ने कहा- नवीन बाबू ने...

ओडिशा में हवाई सर्वे के बाद मोदी ने कहा- नवीन बाबू ने अच्छा काम किया, केंद्र 1000 करोड़ रु. की अतिरिक्त मदद देगा

भुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा में फैनी तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल गनेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे। मोदी ने कहा कि नवीन बाबू ने अच्छा काम किया। जान-माल का नुकसान काफी कम हुआ। केंद्र 381 करोड़ रुपए की मदद का पहले ही ऐलान कर चुका है,1000 करोड़ रुपए की अतिरिक्तमदद दी जाएगी।फैनी के चलते ओडिशा के तटीय इलाकों में 34 लोगों की मौत हुई थी।

मोदी ने यह भी कहा, ‘‘लोगों से घर खाली करने के लिए कहा जाता है तो वे ऐसा नहीं करते। इस बार ओडिशा के लोगों ने और मछुआरों ने बेहतरीन काम किया। वरना पता नहीं क्या होता। नुकसान का जायजा लेने केंद्र से एक टीम भी यहां आएगी। 1999 में एक सुपर साइक्लोन ओडिशा से टकराया था। तब करीब 10 हजार लोग इस आपदा का शिकार हुए थे। इस बार क्षति इसलिए कम हुई, क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार को काफी पहले तूफान की जानकारी मिल चुकी थी।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments