Homeग्वालियर अंचलसेवा व समर्पण के साथ मनाया केंद्रीय मंत्री  सिंधिया व ऊर्जा मंत्री ...

सेवा व समर्पण के साथ मनाया केंद्रीय मंत्री  सिंधिया व ऊर्जा मंत्री  तोमर का जन्मदिवस

ग्वालियर / केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर का जन्म दिवस नव वर्ष के अवसर पर सेवा व समर्पण भाव से जरूरतमंदों को भोजन, कंबल वह रक्तदान कर मनाया गया । साथ ही विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
ऊर्जा मंत्री जी तोमर ने अपने जन्मदिन से पहले आमजन से अपील की थी कि वह इस बार अपना जन्म दिवस धूमधाम से मनाने की वजाय किसी जरूरतमंद की मदद करके मनाएं । जिससे उन्हें व केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को अति प्रसन्नता होगी।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सुबह-सुबह दंदरौआ धाम पहुंचकर पूरे प्रांगण का झाड़ू लगाया तत्पश्चात दंदरौआ हनुमान जी के दर्शन का लाभ लिया।
इसके साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा मैं एक विशाल रक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 21 यूनिट ब्लड डोनेट कर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया व ऊर्जा मंत्री श्री तोमर का जन्म दिवस सेवा भाव से मनाया। वार्ड 7 के पीएचई कॉलोनी स्थित मजदूर बस्ती में पहुंचकर उर्जा मंत्री श्री तोमर ने लगभग 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए और आत्मज्योति दृष्टिहीन विद्यालय गोले का मंदिर पहुंचकर फल वह मिठाई वितरित किए तथा विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments