भोपाल 29 अक्टूबर 2025/म.प्र.- छत्तीसगढ़ का प्रमुख दैनिक ‘स्वदेश ज्योति’ समूह एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘ख्यालदास ग्रुप’ व मीडिया सहयोगी ‘बंसल न्यूज’ के साथ एक प्रबुद्ध चिंतन एवं गंभीर विमर्श का आयोजन करने जा रहा है।
दिनांक 31 अक्टूबर को कुशाभाऊ ठाकरे, सम्मेलन केंद्र राजभवन के पास, भोपाल में दो सत्रों में आयोजित होने वाले इस विमर्श की शुरआत विचार सत्र के रूप में दोपहर 3.30 बजे से होगी जबकि मुख्य सत्र- सायं 6 बजे से होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री म.प्र. शासन होंगे अध्यक्षता श्री हेमंत खण्डेलवाल अध्यक्ष, भाजपा, म.प्र.करेंगे,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, म.प्र., श्री चैतन्य कश्यप मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, म.प्र. उपस्थित रहेंगे जबकि विशेष अतिथ श्रीमती कृष्णा गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मंत्री, म.प्र.तथा
श्री रामेश्वर शर्मा विधायक, हुजूर,श्री आलोक शर्मा लोकसभा सांसद, भोपाल, श्री भगवानदास सबनानी विधायक, दक्षिण पश्चिम, भोपाल एवं श्रीमती मालती राय महापौर, नगर निगम भोपाल
होंगे।
चर्चा एवं विमर्श के अंतर्गत मध्यप्रदेश @ 2047: विरासत भी विकास भी विषय पर प्रथम सत्र : दोपहर 3.30 से 4.30 तथा द्वितीय सत्र: सायं 4.45 से 5.30 तक होगा तत्पशचात मुख्य सत्र शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। स्वदेश ज्योति समूह के अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक राजेन्द्र शर्मा,संपादक एवं संचालक अक्षत शर्मा ने सभी प्रबुद्ध जनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी चिंतन यात्रा के आयोजन में आपकी गरिमामयी उपस्थिति न केवल इस विमर्श को समृद्ध बनाएगी, अपितु आगामी ‘2047 तक एक विकसित समृद्ध और जीवंत मध्यप्रदेश’ के स्वप्न को साकार करने के संकल्प को पूरा करने में सहायक हो सकेंगी।