Homeप्रमुख खबरेंबदतमीज पाकिस्तान शांति वार्ता में अफगानिस्तान नेताओं को दी गाली तुर्की और...

बदतमीज पाकिस्तान शांति वार्ता में अफगानिस्तान नेताओं को दी गाली तुर्की और कतर के मध्यस्थों को बीच-बचाव करना पड़ा

इस्तांबुल 29 अक्टूबर 2025/तुर्की के इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच हो रही शांति वार्ता नाटकीय ढंग से फेल हो गई। चार दिनों तक चली इस बातचीत के दौरान पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मेजर जनरल शहाब असलम ने तालिबान नेताओं को खुलेआम अपशब्द कहे। पाकिस्तान की इस बदतमीजी से शांति वार्ता के मध्यस्थ कतर और तुर्की के प्रतिनिधि भी हैरान रह गए। अफगानिस्तान ने इसे “बदतमीजी” करार देते हुए वार्ता रद्द कर दी और कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर अफगान सरजमीं पर हमला किया गया, तो इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा। यह घटना दोनों देशों के बीच सीमा पर हाल की हिंसक झड़पों के बाद आई है, जहां दोनों ओर से दर्जनों सैनिक मारे गए थे।

पाकिस्तानी ‘बदतमीजी’: गालियां और तीखी बहस

अफगान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वार्ता के तीसरे दिन यानी 27 अक्टूबर को बहस तब गरम हो गई जब मेजर जनरल असलम ने तालिबान प्रतिनिधियों पर “टीटीपी को नियंत्रित न करने” का आरोप लगाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। असलम ने कहा, “तुम्हें सभी हिंसक समूहों को बुलाकर नियंत्रित करना चाहिए, वरना हम खुद कार्रवाई करेंगे।” इस पर अफगान पक्ष ने अमेरिकी ड्रोनों का मुद्दा उठाया। अमेरिकी ड्रोन कथित तौर पर पाकिस्तान की मदद से अफगानिस्तान के अंदर घूम रहे हैं। इस पर पाक के वार्ताकार असलम ने कतर के राजदूत से कहा, “तुम्हारे यहां अमेरिकी एयरबेस है, फिर तुम लोग ही ड्रोन क्यों नहीं रोकते?” कतर ने कहा कि उसका अमेरिका के साथ समझौता है इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकता। कतर दूत के जवाब पर असलम ने तंज कसते हुए कहा, “हमारे पास भी अमेरिका के साथ समझौता है।” पाकिस्तानी अधिकारी के इस कबूलनामे से साफ है कि अमेरिका अब फिर से पाकिस्तान का इस्तेमाल अफगानिस्तान में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसके लिए दोनों मुल्कों के बीच कोई खुफिया समझौता हुआ है।

इसके बाद बहस इतनी तीखी हो गई कि तुर्की और कतर के मध्यस्थों को बीच-बचाव करना पड़ा। सबसे दिलचस्प बात यह थी कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को वार्ता की पूरी जानकारी नहीं थी, उन्होंने अतार्किक बयान दिए, और कई बार अपमानजनक व्यवहार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments