Homeप्रमुख खबरेंहाईवोल्टेज मैच के धुलने की आशंका

हाईवोल्टेज मैच के धुलने की आशंका

कोलम्बो 14 फरवरी 2026/आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी (रविवार) को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर अब बारिश का साया मंडरा रहा है. श्रीलंका के मौसम विभाग और प्राकृतिक आपदा प्रारंभिक चेतावनी सेंटर ने 15–16 फरवरी के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, जिससे इस हाईवोल्टेज मैच के धुलने की आशंका बढ़ गई है.

श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसी वजह से भारी बारिश और खराब मौसम का अनुमान लगाया गया है. एडवाइजरी में लोगों और आयोजकों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

इस मैच के भी धुलने की आशंका
भारत-पाकिस्तान का यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला जहां कोलंबो में खेला जाना है. वहीं अगले दिन कैंडी में श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया मैच भी निर्धारित है, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में खराब मौसम आयोजकों, खिलाड़ियों और फैन्स के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है.

accuweather.com के अनुसार जिस दिन भारत-पाकिस्तान मैच है, उस दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना काफी कम है. करीब 4 घंटे तक बारिश हो सकती है,  यानी मैच में रुकावट बार-बार आ सकती है. साथ ही गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना 26 प्रतिशत जताई गई है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments