Homeदेशहिजाब विवाद : कोर्ट का आदेश मानने को तैयार नहीं मुस्लिम छात्राएं

हिजाब विवाद : कोर्ट का आदेश मानने को तैयार नहीं मुस्लिम छात्राएं

कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य में फिर  हिजाब विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां उप्पिनंगाडी में 231 मुस्लिम छात्रों ने शासकीय पीयू कॉलेज की परीक्षा में बैठने से इनकार कर दिया। खबर है कि शुक्रवार को कॉलेज ने कुछ छात्राओं को कहा था कि वे हिजाब पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कैंपस में जमकर प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलेज ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया था। पीयू शइक्षा के उप निदेशक ने कहा कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वाला परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। मंगलवार को उच्च न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थानों में राज्य सरकार के आदेश को बरकरार रखा था। कोर्ट ने हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ खड़ी हुई 6 छात्राओं की याचिका को खारिज कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments