HomeVideoहिन्दू महासभा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं सांसद शेजवलकर के निवास पर...

हिन्दू महासभा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं सांसद शेजवलकर के निवास पर किया मौन प्रदर्शन

दी चेतावनी सावरकर सरोवर का ताला नहीं खुला तो ख़ून से लिखेंगे पत्र

ग्वालियर / सावरकर सरोवर पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे सौंदर्यीकरण के कारण उक्त स्थल को आम सैलानियों के लिए बंद करने को लेकर आक्रोशित हिन्दू महासभा ने आज सांसद निवास तक मौन जुलूस निकाला हिन्दू महासभा का कहना है कि सावरकर सरोवर पर स्थापित सावरकर प्रतिमा को तालामुक्त किया जाए। हिन्दूमहासभा ने कहा कि देश की आज़ादी में क्रान्तिकारी भविष्य दृष्टा हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वातन्त्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर  की अहम भूमिका रही  ग्वालियर मध्यप्रदेश में वीर सावरकर प्रतिमा स्थल पर विगत तीन वर्ष से ताला लगा हुआ है उसे खुलवाने के लिए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के नेतृत्व में आन्दोलन हुये लेकिन स्मार्ट सिटी प्राधिकरण की सी ई ओ जयंती सिह ने वीर
सावरकर सरोवर को खोलने के लिए तारीख़ पर तारीख़ दी जिससे हिन्दू महासभा ने घोषणा के साथ जयविलास पैलेस श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया  की उपस्थिति में मौन प्रदर्शन की शुरुआत वीर सावरकर सरोवर के मुख्य द्वार पर बने क्रांति स्तम्भ पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया भारी पुलिस फ़ोर्स के बाद भी प्रशासन मौन रहा ओर सिंधिया समर्थक भी हिन्दू महासभाईओ के सामने नहीं आये हिन्दू महासभा के मौन पदयात्रियों ने जयविलास पैलेस से श्री अचलेशवर महादेव मंदिर,घोड़ा चौक,हाईकोर्ट,पाटनकर बाज़ार,गस्त का ताजिया,नईसडक स्थित श्री विवेक शेजवलकर के निवास पर मौन प्रदर्शन किया उस वक़्त सांसद विवेक शेजवलकर घर पर ही थे ।हिन्दू महासभा के मौन पदयात्रियों ने कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए शहर में लगी धारा को भी ध्यान देते हुए सीमित संख्या में थे ।झाँसी रोड थाना,कम्पू थाना,इंद्रगज थाना,जनकगज थाना का पुलिस प्रशासन सुरक्षा में तैनात किया फिर भी हिन्दू महासभा डंके की चोट पर पूर्व घोषित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया ।वहीं हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज,ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता राजनाथ सिंह एवं आर एस एस के राष्ट्रीय प्रमुख श्री मोहन भागवत जी ने वीर सावरकर को प्रखर राष्ट्र भक्त कहाँ था वहीं मध्यप्रदेश में उनकी सरकार ग्वालियर में वीर सावरकर की प्रतिमा स्थल पर तालाबदी कर अपमान कर रही हैं ।ग्वालियर से दो केंद्रीय मंत्री,दो प्रदेश के केबिनेट मंत्री,सांसद होने के बाद भी वीर सावरकर को अपमान असहानीय है ।यदि एक सप्ताह में वीर सावरकर सरोवर नहीं खोला गया तो हिन्दू महासभा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम खून से पत्र लिखेंगी ।
मौन प्रदर्शन में किशोर माहोर,संतोष प्रजापति,विजय खड़ेलवाल,अखिल सक्सेना,युवक हिन्दू महासभा के ज़िला संयोजक पवन माहोर,कुलदीप दुबे,घनशयाम माहोर,आदित्य शर्मा सहित अनेकों उपस्थित थे । उधर युवक हिन्दू महासभा के ज़िला संयोजक पवन माहोर ने वीर सावरकर जी को भारत रत्न देने की माँग की ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments