अशोक गौतम स्वागताध्यक्ष, रामनारायण मिश्रा स्वागत मंत्री ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के बनें,
ग्वालियर /सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में आज गोपाष्टमी पर्व पर सनाढ्य ,भार्गव, आदि गौड़,कान्यकुब्ज, जिझोतिया ,ब्रह्मभट्ट, पंजाबी ब्राह्मण, महाराष्ट्रीयन, गुर्जर गौड़, सरयूपारी, ऋषीशवर, बरूआ ब्राह्मण सहित सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों की बैठक श्री प्रकाश नारायण शर्मा की बिल्डिंग, ऊंट पुल , लश्कर पर आगामी 25 दिसंबर को होने वाले निशुल्क 13 वां ब्राह्मण युवक युवती एवं परिवार परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर समिति के संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में ब्राह्मण परिचय सम्मेलन का स्वागताध्यक्ष भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष अशोक गौतम को बनाया गया वहीं स्वागत मंत्री जिझोतिया ब्राह्मण समाज के प्रांतीय संयोजक रामनारायण मिश्रा को बनाया गया।
बैठक में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला , सनाढ्य सभा के संरक्षक रविंद्र नाथ नायक, भार्गव ब्राह्मण समाज के पूर्व युवा अध्यक्ष हेमंत एडिशन शर्मा , ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सकल ब्राह्मण महासमिति निशुल्क सम्मेलन करके सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों को एक मंच पर लाकर सराहनीय कार्य कर रही है।
बैठक में 19 नवंबर को ब्रह्म माता शक्ति सम्मेलन मां संतोषी भवन लक्ष्मीबाई कॉलोनी लश्कर में दोपहर 2:30 बजे से करने का निर्णय लिया गया जिसमें 25 दिसंबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स में होने वाले निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती एवं परिवार परिचय सम्मेलन के पंजीयन सर्वाधिक करने, महिलाओं में सनातनी संस्कृति को प्रोत्साहन देने, परिवार में गृह कलेश से हो रही आत्महत्याएं को कम करने, लड़कियों को धार्मिक संस्कार देने एवं अपने बुजुर्गों की सेवा करने के दायित्व को समझाया जाएगा।
श्री अशोक गौत्तम को
भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा स्वागत सत्कार करना एवं
साथ 25 दिसंबर के होने वाले ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के पंजीयन 30 नवंबर तक अधिक से अधिक निशुल्क करने के लिए दायित्व सौंपे गए। भोजन समिति की संयोजिका श्रीमती माया शर्मा, स्मारिका वितरण समिति की संयोजिका श्रीमती अंजू दीक्षित, पंजीयन समिति की संयोजिका श्रीमती रश्मि शर्मा, आवास व्यवस्था समिति की संयोजिका श्रीमती मंजू मिश्रा को दायित्व दिए गए।
बैठक में ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन की दस सदस्यीय संचालन समिति में अंजू दीक्षित, मंजू मिश्रा, रेनू शर्मा, रश्मि शर्मा, संध्या तिवारी ,किरण मिश्रा, नीतू शर्मा, माया शर्मा, राधा शर्मा, रचना गौड़ को दायित्व सौंपे गए।
बैठक का संचालन अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने किया आभार महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने माना।