ग्वालियर / संगठनात्मक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय कार्यशालाएं शनिवार को संपन्न हुईं। इन कार्यशालाओं में भाजपा नेताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में पूरे हौसले के साथ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है। भाजपा संगठन ने जिले में २ लाख से अधिक सदस्य बना कर रिकॉर्ड बनाया है। कार्यकर्ताओं में सीखने का भाव उत्पन्न होना चाहिए। अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया है। यह संगठन चुनाव अति महत्वपूर्ण है, इसे दीपावली की तरह मनाना है। प्रत्येक बूथ पर संगठन की चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करना है। इस निर्वाचन प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता संगठन भाव से लगकर कार्य करें। हर मंडल में 100 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस निर्वाचन में संगठन का जो भी कार्यकर्ता निकले, वह अपने बूथ पर सक्रिय रहे। चुनाव में अच्छे कार्यकर्ता का चयन हो इसकी चिंता सबको करनी होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी जो कार्यकतार्ओं की पार्टी के रूप मे जानी जाती है। इसमें चुनाव की प्रक्रिया भी कार्यकर्ता आधारित है, इसें सबको मिलकर पूर्ण करना है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर तक सभी बूथों का गठन करना होगा। अभी 15 नवंबर तक प्राथमिक सदस्यता जारी रहेगी। बूथ गठन में 50 सदस्यों की संख्या होनी चाहिए और उसने सभी वर्गों को समिति में शामिल किया जाए। प्रत्येक बूथ पर दो से तीन सक्रिय सदस्य बनाया जाए। 12 से 14 नवंबर तक शक्ति केंद्रो में कार्यशाला का आयोजन होगा। साथ ही बूथ पर सूची तैयार करते हुए 20 नवंबर तक बूथों का गठन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
अटल विहारी वाजपेयी मंडल की कार्यशाला महेश्वरी धर्मशाला में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, श्री पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज मुटाटकर, श्री गौरव कुलश्रेष्ठ, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष गोड़याले, श्री सतीश साहू, श्री अशोक साहू, श्री गौरव वाजपेयी, श्री पवन सेन, श्री लाल जैन, श्री अमित गुप्ता, श्री कौशलेंद्र राजावत, श्री कौशलेंद्र सिंह जादौन, लीला रामपाल, श्री राकेश, श्री चित्रगुप्त अस्थान सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
राजा मान सिंह तोमर मंडल की कार्यशाला कांचमिल कमेटी हॉल में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिले की महामंत्री श्री विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तोमर, सात केंद्र के चुनाव अधिकारी राजेंद्र जैन, श्री दिनेश सिकरवार, रेखा धौलाखंडी श्री आजाद त्रिपाठी, श्री गजेंद्र राठौर, श्री त्रिलोक शर्मा, महेश भदौरिया सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
वीर सावरकर मंडल की कार्यशाला कम्युनिटी हॉल, हरिशंकरपुरम में संपन्न हुई। इस अवसर पर इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र कुशवाहा, श्री रमाकांत महते, श्री अशोक बांदिल, श्री पारस जैन, श्री कनवर मंगलानी, श्री उपेंद्र बेस, श्री देवेंद्र पवैया, श्री राजेश्वर राव ,अपर्णा पाटिल, श्री अजय महेंद्रू, करुणा सक्सेना, श्री अजय द्विवेदी, नंदिनी गणपुले, श्री सुशील वर्मा, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री विजय सक्सैना, श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाह, श्री अंशुल श्रीवास्तव, श्री अनिल सिसौदिया, श्री मोनू कंसाना, श्री राकेश राजौरिया,श्री दिनेश कौशिक, डॉ मुकेश चतुर्वेदी, श्री नीरेश देहलवार, श्री नरेन्द्र भार्गव, श्री ईशान शिवहरे, श्री आशुतोष अवस्थी, श्री रवि पांडे, श्री सतीश यादव, श्री अमित खेमरिया, श्री भूपेंद्र शिवहरे, श्री विपिन केशवानी, श्री बंटी बघेल, श्री मनोज शर्मा, श्री राजू पाल, श्री विक्की शर्मा सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप मंडल की कार्यशाला सार्थक मैरिज गार्डन, ठाठीपुर में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
रानी लक्ष्मीबाई मंडल की कार्यशाला राजमाता विजयाराजे सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
कोटेश्वर महादेव मंडल की कार्यशाला अनमोल वाटिका में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
वीर दुगार्दास राठौर मंडल की कार्यशाला सालासर गेस्ट हाउस, पीएच कॉलोनी, घासमंडी में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
शहीद भगत सिंह मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद मंडल की कार्यशाला लिटिल फ्लावर स्कूल, रॉक्सी टॉकीज के पास संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
गुप्तेश्वर महादेव मंडल की कार्यशाला समाधिया कॉलोनी, छतरी में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
संत रविदास मंडल की कार्यशाला होटल शानवी, मोहते गार्डन के पास संपन्न हुई । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
चार मंडलों की मंडल कार्यशालाएं रविवार को
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल की कार्यशाला 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे किडीज कॉर्नर स्कूल, नया बाजार में, स्वामी रामकृष्ण मंडल की कार्यशाला दोपहर 2 बजे यादव बैक्वेट हॉल हुरावली तिराहा पर, पं. दीनदयाल मंडल की कार्यशाला शाम 4 बजे स्वामी विवेकानंद स्कूल, पिंटू पार्क में तथा शहीद हेमूकालानी मंडल की कार्यशाला शाम 4 बजे आराधना मैरिज गार्डन, एबी रोड पर आयोजित होगी।