Homeविदेश24 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 6 हजार 760 किलोमीटर...

24 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 6 हजार 760 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल का सफल परिक्षण

अमेरिका ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच परमाणु ताक़त से लैस लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.

अगस्त महीने में ही अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्री के बाद चीन ने इलाके में युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया था. चीन, ताइवान को अपने से अलग हुआ प्रांत मानता है, जिसे वो दोबारा हासिल करना चाहता है.

वायु सेना की ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने आधी रात के बाद कैलिफोर्निया के वन्देंबेर्ग स्पेस फोर्स बेस से मिनटमैन-3 को लॉन्च किया गया था. बैलिस्टिक मिसाइल ने 6 हजार 760 किलोमीटर का सफर तय किया. मिसाइल 24 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर सकती है.

सेना ने कहा कि इससे पहले ऐसे करीब 300 परीक्षण किए गए हैं और ये परीक्षण किसी वैश्विक घटना से प्रभावित नहीं है.

अप्रैल महीने में अमेरिका ने रूस के साथ परमाणु तनाव को कम करने के बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 का परीक्षण रद्द कर दिया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments