Homeदेशकर्नाटक के हिजाब- भगवा विवाद की गूंज मध्यप्रदेश तक, शिक्षा मंत्री बोले...

कर्नाटक के हिजाब- भगवा विवाद की गूंज मध्यप्रदेश तक, शिक्षा मंत्री बोले स्कूलों में हिजाब को अनुमति नहीं

कर्नाटक में स्कूल-कॉलेजों में लड़कियों के हिजाब पहनने का विवाद मध्यप्रदेश तक पहुंच गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि हिजाब यूनिफॉर्म कोड का हिस्सा नहीं है। अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो प्रतिबंध लगाया जाएगा। मध्यप्रदेश में स्कूल यूनिफॉर्म कोड के अनुसार ही बच्चों को आना होगा। हम स्कूल यूनिफॉर्म कोड को लेकर काम कर रहे हैं। अगले सेशन से पहले यूनिफॉर्म कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

 

हिजाब विवाद पर कर्नाटक में स्थिति बिगड़ती जा रही है. वहां कथित रूप से एक शैक्षिक संस्था में तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगाया गया है. इससे जुड़े कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इस मामले पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बयान भी आया है. उन्होंने ऐसी घटनाओं से प्रभावित शैक्षिक संस्थाओं को एक हफ्ते के लिए बंद करने का सुझाव दिया है.

मंत्री परमार ने कहा कि भारत की मान्यता है, जो लोग जिस परंपरा में निवास करते हैं, वह उसका अपने घरों तक पालन करें। स्कूलों में यूनिफॉर्म कोड लागू किया गया है, उसका पालन करना चाहिए। सभी स्टूडेंट्स में समानता का भाव रहे, अनुशासन रहे और स्कूल की एक अलग पहचान बने। इसके लिए हम यूनिफॉर्म कोड पर हम काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में अगले सत्र से ही यूनिफॉर्म की सारी सूचनाएं पहले से दी जाएंगी। समय पर इसे लागू करेंगे। हम ड्रेस कोड पर चर्चा करेंगे।

वायरल वीडियो कर्नाटक के शिमोगा का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स झंडे के पोल पर चढ़ा हुआ है. वहीं नीचे कई अन्य लोग खड़े हैं, जिनको छात्र बताया गया है. पोल पर भगवा झंडा लगने के बाद छात्र खुशी से चिल्लाते दिख रहे हैं.
जो यूनिफॉर्म तय किया गया है, वही पहनकर आएं, तो ही अच्छा होगा। अनुशासन का तभी पालन होगा। हिजाब यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कर्नाटक में उपजे विवाद पर कहा कि यूनिफॉर्म को लेकर जानबूझकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर  हिजाब विवाद पर कर्नाटक में स्थिति बिगड़ती जा रही है. वहां कथित रूप से एक शैक्षिक संस्था में तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगाया गया है. इससे जुड़े कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इस मामले पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बयान भी आया है. उन्होंने ऐसी घटनाओं से प्रभावित शैक्षिक संस्थाओं को एक हफ्ते के लिए बंद करने का सुझाव दिया है.

वायरल वीडियो कर्नाटक के शिमोगा का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स झंडे के पोल पर चढ़ा हुआ है. वहीं नीचे कई अन्य लोग खड़े हैं, जिनको छात्र बताया गया है. पोल पर भगवा झंडा लगने के बाद छात्र खुशी से चिल्लाते दिख रहे हैं.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments