Homeमनोरंजनएक्ट्रेस कल्याणी की सड़क दुर्घटना में मौत, डंपर ने मारी टक्कर

एक्ट्रेस कल्याणी की सड़क दुर्घटना में मौत, डंपर ने मारी टक्कर

मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले-जाधव का सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया। 32 वर्षीय कल्याणी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डंपर ने टक्कर मारी। कल्याणी रेस्टोरेंट बंद करके वापस घर लौट रही थीं। वह अपनी बाइक पर थीं। उनका रेस्टोरेंट हलोंडी सांगली फाटा में स्थित है। हादसा उनके रेस्टोरेंट के पास हुआ। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments