Homeप्रमुख खबरेंवीरांगना की समाधि पर प्रियंका के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन मुर्दाबाद...

वीरांगना की समाधि पर प्रियंका के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन मुर्दाबाद के नारे देखें वीडियो

ग्वालियर /विधानसभा चुनावों को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीति सरगर्म हो गई है इसी के चलते आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची यहां जब वे ग्वालियर में स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची तो उन्हें कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान से आई महिलाओं  के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा यह महिलाएं राजस्थान में महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों , बलात्कार की घटनाओं को नियंत्रित ना कर पाने के कारण कांग्रेस महासचिव के खिलाफ बेहद आक्रोशित नजर आ रही थी जिस वक्त प्रियंका गांधी वीरांगना को पुष्पांजलि अर्पित कर रही थी उस समय महिलाओं ने महिला उत्पीड़न की दास्तां को बयां करने वाले पर्चे उनके ऊपर फेंककर जबरदस्त नारेबाजी की। उन्होंने पर्चे फेंककर और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. महिलाओं ने प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए. महिलाओं कहना है कि प्रियंका गांधी राजस्थान में महिला अत्याचार के हालात जानने क्यों नहीं आती हैं. हालांकि विरोध के बाद भी प्रिंयका ने लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किया.

राजस्थान के धौलपुर और भरतपुर से बड़ी संख्या में महिलाएं ग्वालियर पहुंची हैं. राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है. जिस पर महिलाओं आपत्ति दर्ज कराई है. राजस्थान रेप के मामले में नंबर वन पर है, लेकिन प्रियंका गांधी वहां इस मसले पर कुछ नहीं बोलती हैं, कभी हक की लड़ाई नहीं लड़ती हैं.
इसलिए ग्वालियर में लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहुंचने राजस्थान की महिलाओं ने प्रियंका पर पर्चे फेंके और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. आरोप है कि प्रियंका गांधी कभी राजस्थान आकर महिलाओं पर हो रहे जुल्म के बारे में कुछ नहीं कहती हैं. महिलाओं के द्वारा फेंके गए पर्चे में महिलाओं से जुड़े अत्याचार का जिक्र किया गया है. एनसीआरबी के आंकड़े बताए गए हैं. सीएम गहलोत के खिलाफ भी उनके बयानों का जिक्र किया गया है. राजस्थान में जितने रेप और गैंगरेप हुए है, उनका भी जिक्र पोस्टर में हुआ है.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments