Homeदेशसंसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि ललित झा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उस पर नीलम-अमोल शिंदे के उपद्रव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप था।

उधर लोकसभा और संसद परिसर के बाहर बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आने के बाद सिक्योरिटी और कड़ी कर दी गई है। संसद भवन के आसपास की हर गतिविधि पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद पर हमला एक सुनियोजित साजिश थी। पुलिस ने कोर्ट में रखी अपनी दलील में कहा कि आरोपियों को हिरासत में पूछताछ के लिए लखनऊ, मुंबई और मैसूर ले जाने की जरूरत है। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि संसद में सेंध लगाने के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों ने घटना की जिम्मेदारी ली है। सभी आरोपी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की जांच टीम को रटे रटाए जवाब दे रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments