नई दिल्ली 1नवंबर 2025/नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एकेडमिक वर्ष 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स को और अपडेट किया है। इसमें पहले जारी लिस्ट से 50 एमबीबीएस सीटें कम दिखाई गई हैं। नया अपडेटेड सीट मैट्रिक्स एनएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।अपडेटेड सीट मैट्रिक्स के अनुसार, भारत के 819 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या अब 1,28,875 सीटें हो गई है, जो 2024-25 की 1,17,750 सीटों की तुलना में 11,350 सीटों की बढ़ोतरी दिखाती है। हालांकि पहले एनएमसी की ओर से जारी रिवाइज्ड एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स में 11,400 सीटें बढ़ी हुई दिखाई गई थीं।
दरअसल पहले जारी हुए सीट मैट्रिक्स में 11,400 सीटों की बढ़ोतरी बताई गई थी, जिससे नए आंकड़ों की तुलना में 100 सीटों का अंतर आ गया। एनएमसी ने साफ किया कि 2025-26 के रिन्यूअल प्रक्रिया के दौरान इंस्टीट्यूशनल डेटा अपडेट करते समय हुई टाइपिंग की गलतियों की वजह से 456 सीटें हटा दी गईं।
क्षेत्र रीजन में कितनी सीटें
दक्षिण भारत – कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी 285 44,825
उत्तर भारत – उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ 180 28,340
पश्चिम भारत – महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दादरा और नगर हवेली 175 28,650
पूर्वी भारत – पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड 95 14,875
पूर्वोत्तर भारत- असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम 25 3,100
मध्य भारत – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ 59 9,085
कुल – 819 मेडिकल कॉलेजों में 1,28,875
राज्यवार सीटें
राज्य 2024-25 की सीटें , 2025-26 की सीटें
अंडमान निकोबार 114 114
आंध्र प्रदेश 6,785 7,215
अरुणाचल प्रदेश 100 100
असम 1,650 1,975
बिहार 2,995 3,545
चंडीगढ़ 150 150
छत्तीसगढ़ 2,255 2,455
दादरा और नगर हवेली 177 177
दिल्ली 1,497 1,396
गोवा 200 200
गुजरात 7,250 7,525
हरियाणा 2,185 2,710
हिमाचल प्रदेश 920 970
जम्मू & कश्मीर 1,347 1,725
झारखंड 1,055 1,255
कर्नाटक 12,395 13,944
केरल 4,755 5,404
मध्य प्रदेश 5,200 5,725
महाराष्ट्र 11,845 12,824
मणिपुर 525 525
मेघालय 200 200
मिजोरम 100 100
नागालैंड 100 100
ओडिशा 2,725 3,025
पुडुचेरी (पॉन्डिचेरी) 1,830 1,873
पंजाब 1,700 1,899
राजस्थान 6,505 7,330
सिक्किम 150 150
तमिलनाडु 12,050 13,050
तेलंगाना 9,065 9,540
त्रिपुरा 400 400
उत्तर प्रदेश 12,475 13,425
उत्तराखंड 1,350 1,450
पश्चिम बंगाल 5,700 6,399
पहले कुल थीं – 117750, अब हुईं – 128875
नीट यूजी काउंसलिंग 2025: स्ट्रे राउंड शेड्यूल
जिन कैंडिडेट्स को नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पिछले किसी भी राउंड में सीट अलॉट नहीं हुई थी, वे स्ट्रे वैकेंसी राउंड में हिस्सा लेने के लिए योग्य होंगे। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, स्ट्रे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर से शुरू होगा और हिस्सा लेने वाले मेडिकल संस्थान उसी दिन संभावित सीट मैट्रिक्स जारी करेंगे।
इस राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिशन कन्फर्म करने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एनएमसी ने साफ किया है कि इस राउंड में दी गई सीट पर शामिल न होने पर उन्हें एक साल के लिए अगली नीट यूजी परीक्षा में बैठने से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और काउंसलिंग फीस जब्त कर ली जाएगी।