Homeदेश65 वर्षीय महिला को बनाया हवस का शिकार

65 वर्षीय महिला को बनाया हवस का शिकार

मथुरा: धर्मनगरी के रूप में विख्यात मथुरा में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां अड्डा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने 65 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले में आरोपी की पहचान उसी गांव के रिंकू के रूप में हुई है जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला जो अपने घर पर अकेली रहती हैं, वह गुरुवार शाम अपने खेतों में पानी लगवाने गई। इसी दौरान आरोपी युवक रिंकू वहां आया और महिला को डरा-धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी शख्स को पहले से जानती है। आरोपी उस समय शराब के नशे में भी था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments