Homeदेशकालाधन: दो भारतीय कंपनियों और तीन लोगों की जानकारी देने के लिये...

कालाधन: दो भारतीय कंपनियों और तीन लोगों की जानकारी देने के लिये राजी हुई स्विट्जरलैंड सरकार

नई दिल्ली/बर्न: काले धन के लिये सुरक्षित पनाहगार के रूप में मशहूर स्विट्जरलैंड ने अपनी छवि को सुधारने में लगा हुआ है। स्विट्जरलैंड दो कंपनियों और तीन लोगों के बारे में भारतीय एजेंसियों को जानकारी देने के लिये राजी हो गया है। इन कंपनियों और लोगों के खिलाफ भारत में कई जांच चल रही हैं। दोनों भारतीय कंपनियों में से एक सूचीबद्ध कंपनी है और कई उल्लंघनों के मामले में बाजार नियामक सेबी की निगरानी का सामना कर रही है जबकि दूसरी कंपनी का तमिलनाडु के कुछ राजनेताओं से संबंध बताया जाता है।

 

 

 

स्विस सरकार के राजपत्रित अधिसूचना के मुताबिक, स्विस सरकार का संघीय कर विभाग जियोडेसिक लिमिटेड और आधी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में किये गये अनुरोधों पर भारत को ‘प्रशासनिक सहायता’ देने के लिये तैयार हो गया है। जियोडेसिक लिमिटेड से जुड़े तीन लोगों- पंकज कुमार ओंकार श्रीवास्तव, प्रशांत शरद मुलेकर और किरन कुलकर्णी- के मामले में विभाग ने इसी तरह के अनुरोध पर सहमति जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments