विहिप के पूर्व महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन से चल रहा अपना ‘अनिश्चितकालीन उपवास’ आज खत्म कर दिया। उपवास तोड़ने के बाद तोगड़िया ने कहा कि वह ‘ हिंदुत्ववादी राजनीति’ के पुनरुद्धार के लिए राष्ट्रव्यापी दौरा करेंगे। 62 साल के तोगड़िया ने कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह पर अपना उपवास खत्म कर रहे हैं। सर्जन से तेजतर्रार नेता बने तोगड़िया ने धर्म गुरुओं से फलों का जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा। अखिलेश्वर दास महाराज के नेतृत्व में धार्मिक नेताओं ने उनसे उपवास खत्म करने का अनुरोध किया था। पिछले हफ्ते अपने नामित उम्मीदवार के संगठन चुनावों में हारने के बाद तोगड़िया ने विश्व हिंदू परिषद छोड़ दी थी। राम मंदिर के निर्माण, अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने, कश्मीर में हिन्दुओं को फिर से बसाने और संविधान की धारा 370 को रद किये जाने की मांगों को लेकर उन्होंने मंगलवार से अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर दिया था।
72 घण्टे बाद तोगड़िया ने तोड़ा उपवास कहा अब देशव्यापी दौरा करेंगें
RELATED ARTICLES