Homeदेशजस्टिस लोया मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के बयान के...

जस्टिस लोया मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के बयान के बाद शिवराज बोले राहुल मांगें शाह से माफी

देशभर में जस्टिस लोया की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के बयान के बाद मचे सियासी घमासान के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नैतिकता के आधार पर राहुल गांधी को अमित शाह से माफी मांगना चाहिए.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के स्पेशल जज बीएच लोया की मौत के मामले की स्वतंत्र जांच की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है. इसके बाद देशभर में राजनैतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

वहीं, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “जज लोया केस पर आए फैससे से कई लोग अंसुष्ट होंगे. लेकिन, ये सुप्रीम कोर्ट का फैसला है. हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए.”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments