ग्वालियर /आगामी समय में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा ने आज ग्वालियर में विधिवत तैयारियों का बिगुल फूंककर करणीय कार्य प्रभारियों की घोषणा की
ग भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक शनिवार को गोले मन्दिर स्थित श्याम वाटिका में संपन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की।
ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूचियों पर सतर्कता से नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिला संगठन को प्रत्येक वार्ड में प्रभारी बनाकर टीम गठित करना चाहिए जो लोगों के संपर्क में रहे और जनता की समस्याओं का निवारण कराए। श्री शेजवलकर ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में कार्यकर्ता दिलचस्पी लें, ताकि आम मतदाताओं से उनका सतत संपर्क बना रहे। पार्टी के वार्ड कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची से मिलान करें,ताकि पूर्व की तरह ही हम नगरीय निकाय में भाजपा का परचम लहरा सकें।
बैठक को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर* ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी निकाय चुनाव की दृष्टि से हमें आज से ही अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए पार्टी को चुनावों में विजयश्री दिलाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के विकास कार्यों और जनता के दम पर नगरीय निकाय चुनाव में कमल खिलाना है। श्री तोमर ने कहा कि चुनाव को केवल चुनाव न समझे, इसे विजन बनकार भारत माता की सेवा करने का माध्यम समझे। उन्होंने कहा कि इस हेतु मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बूथस्तर पर मतदाताओं के नाम जुड़वाना है।साथ ही नवमतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल कराना बूथस्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस बारे में पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहीयों की सूची बनाए और इनसे संपर्क करें।
*भाजपा क प्रदेशमंत्री एवं पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह* ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूचियों पर सतर्कता से नजर रखें और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में रूचि लें। बूथ हमारे कार्य का केंद्र बिंदु है, बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र के साथ जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि अपना कोई छूटें न, और फर्जी कोई रहे न, इस सूत्र के साथ मतदाता सूची का निरीक्षण करें।
*नगरीय निकाय चुनाव समिति सदस्य श्रीमती समीक्षा गुप्ता* ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये 2021 की मतदाता-सूची पर दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने के लिये निर्धारित अवधि 8 से 15 फरवरी है जिसमे कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर यह कार्य करना है, चुनाव को हमें हलके में न लेते हुए गंभीरता से लेना है। प्रत्येक पार्षद व कार्यकर्ता को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। घर-घर जाकर उसका अवलोकन करें क्योंकि छोटे चुनाव में एक-एक वोट का महत्व होता है।
*बैठक को सबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी* आप सभी कार्यकर्ता प्रत्येक चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन किसी भी चुनाव को हमें हलके में न लेते हुए गंभीरता से लेना है। नवीन वोटर लिस्ट में दावे आपत्तियों के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने पर जोर दिया। हमें एक-एक वोट की चिंता करना है घर-घर जाकर मतदाता सूची में 18 वर्ष जो पूर्ण कर चुके है उन मतदाताओं के नाम जुड़वाना है, प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। घर-घर जाकर उसका अवलोकन करें क्योंकि छोटे चुनाव में एक-एक वोट का महत्व होता है।
करणीय कार्य प्रभारियों की घोषणा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने नगरीय निकाय चुनाव* के लिए करणीय कार्य प्रभारियों की घोषणा भी की जो इस प्रकार है।
श्री राकेश माहौर को जिला समन्वयक, श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता को मतदाता सूची संशोधन प्रभारी, श्री रामेश्वर भदौरिया को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन प्रभारी, श्री दीपक शर्मा को हितग्राही की सूची प्राप्त करना एवं सम्मेलन आयोजित करना, श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया को मेरा शहरः प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी कर नगर विकास के सुझाव मांगना, श्री धर्मेंद्र राणा को 15 वर्षों से नगरों के विशिष्ट विकास कार्यों की सूची तैयार करना, श्री अजय अरोरा को 15 वर्ष पूर्व की स्थिति/वर्तमान की स्थिति का चित्रांकन एवं फिल्मांकन करना, श्री दिनेश दीक्षित को विकास के लिए नगरीय निकाय के महत्वपूर्ण प्रस्तावित कार्य सूचीबद्ध करना, श्री देवेंद्र तोमर को विजन 2021 प्रत्येक नगरीय निकाय घोषणापत्र के बिंदु तैयार करना, श्री राजू सेंगर को घर-घर संपर्क अभियान मतदाता सूची का सत्यापन, श्री गौरव वाजपेई को जिलास्तर पर काॅल सेंटर बनाना एवं कार्डीेनेट करना तथा श्री मनीष दीक्षित को सोशल मीडिया प्रभारी हर नगरीय निकाय के लिए प्रभारी बनाया गया है।
*
बैठक का संचालन महेश उमरैया ने किया और आभार प्रदर्शन शरद गौतम ने किया है।*
आज की बैठक में पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चैधरी, जयसिंह कुशवाह, महेंद्र सिंह यादव, देवेश शर्मा, जयप्रकाश राजौरिया, राजेश दुबे, बृजेंद्र सिंह जादौन, डाॅ अरविंद राय, श्रीमती सुमन शर्मा, नीलिमा शिंदे विनती शर्मा, व्यंजना मिश्रा, मधुसूदन सिंह भदौरिया, अशोक शर्मा, किशन मुदगल, सुधीर गुप्ता सहित जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजक एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे।
