Homeमध्यप्रदेशआरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व मध्यभारत प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रमुख ...

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व मध्यभारत प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रमुख राजकुमारजी जैन का निधन

भोपाल / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मध्यभारत प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रमुख श्री राजकुमारजी जैन का आज भोपाल में स्वर्गवास हो गया है। वे विगत कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे तथा भोपाल के एक अस्पताल में उनकी चिकित्सा चल रही थी ।

आज देर सायंकाल उन्हें गंभीर हृदयाघात हुआ तथा सारे संभव प्रयासों के बावजूद उनकी प्राणरक्षा नहीं की जा सकी। कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए बुधवार 05 मई  को प्रातः उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आग्रह किया है सभी शुभचिंतककृपया कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए अपने स्थान से ही भावांजलि समर्पित करें

:शोक संवेदना हेतु संपर्क :
श्री अजीत जी जैन (छोटे भ्राता) 9425710217
ग्राम भौती, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी (म प्र)

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments