Homeग्वालियर अंचलपूर्व मंत्री पवैया व वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडे के निवास पर शोक...

पूर्व मंत्री पवैया व वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडे के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर

ग्वालियर /केंद्र सरकार के कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह  पवैया व वरिष्ठ पत्ररकार डॉ केशव पांडेय  के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे। उन्होंने जयभान सिंह  पवैया के पिताश्री के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की । केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी डॉ, केशव पांडेय के ग्रह निवास पर पहुंच कर डॉ पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती प्रवीना पांडेय के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। ज्ञातव्य हो कि डॉ पांडेय की सहधर्मिणी का निधन गत माह में  हो गया था ।इस अवसर पर डॉ पांडेय के परिजनों के साथ ही उदभव संस्था के सचिव दीपक तोमर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन अशोक जैन अशोक जादौन डॉ दिव्यार्थ द्विवेदी ब्रम्हकेस्वर के सह सम्पादक जितेंद्र डंगरोलिया हरिओम गौतम राजेन्द्र मुदगल सचिन पांडेय आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments