वर्तमान के तनावग्रस्त वातावरण में खुद को खुश रखना एक बड़ी चुनौती जैसा है। ऐसे समय में पत्रकारिता की बहुत पुरानी कार्टून विधा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। समाज जीवन से जुड़े विविध प्रसंगों पर एक कार्टूनिस्ट की कलम व कूची चंद मिनटों में वह सब कुछ कह देती जिसे कई कागजों में भी लिखा नहीं जा सकता ,
इसके साथ ही विषय कितना ही गम्भीर क्यो न हो कार्टून की आड़ी तिरछी रेखाओं में छुपा व्यंग हमें भीतर तक गुदगुदा देता है,जीवन का सारा तनाव कुछ देर ही सही हमारे मन मस्तिष्क से दूर हो जाता है। इसी को दृष्टिगत रखकर हम देश के जानेमाने युवा कार्टूनिस्ट, चित्रकार ,मूर्तिकार श्री अनूप शिवहरे को shabd shakti news से बतौर अतिथि कार्टूनिस्ट के रूप में जोड़ने जा रहे हैं। अनूप शिवहरे लगभग तीन दशक से कार्टून कला के द्वारा पत्रकार जगत से जुड़े हैं स्वदेश सहित कई अखबारों पत्र पत्रिकाओं में उनके कार्टून पाठकों को गुदगुदाते रहे हैं। वर्तमान में आप ग्वालियर के आर्ट कॉलेज में अतिथि विद्वान के रूप में विद्यार्थियों को कला के गुर सिखा रहे हैं। आशा है shabd shakti news के पाठकों को इनके कार्टून पसंद आएंगे। आज अनूप शिवहरे ने योगदिवस पर योग के सहारे कोरोना को परास्त करने का संदेश अपने कार्टून के सहारे कुछ यूं दिया।
