Homeदेशभारत की बालाकोट एयर स्ट्राइक में 200 पाकिस्तानी कठमुल्लों के मारे जाने...

भारत की बालाकोट एयर स्ट्राइक में 200 पाकिस्तानी कठमुल्लों के मारे जाने का एक और सबूत आया सामने

वाशिंगटन, एजेंसी। बालाकोट एयरस्ट्राइक में भारत के दावे के मुताबिक 200 आतंकियों के मारे जाने का आंकड़ा सही साबित होता दिख रहा है। अमेरिका में रह रहे गिलगित बालटिस्तान के एक्टिविस्ट सेंगी हसनान सेरिंग ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि इन आतंकियों के शव बालाकोट से खैबर पख्तूनख्वा ले जाए गए। वीडियो में स्थानीय उर्दू अखबारों में छपी ख़बर का हवाला दिया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकाने तबाह हुए. 26 फरवरी को हुई इस एयरस्ट्राइक के सबूतों पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. इन सवालों के बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसे बालाकोट एयरस्ट्राइक का बताया जा रहा है.

इस वायरल वीडियो में एक अमेरिकी कार्यकर्ता ने दावा किया है कि बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक में करीब 200 से अधिक आतंकी मारे गए थे. मूलत: रूप से गिलगिट के रहने वाले अमेरिकी कार्यकर्ता सेंग हसन सेरिंग ने 2.20 मिनट का वीडियो जारी किया है जिसमें पाकिस्तानी सेना के जवान कुछ स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं. और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं, इसी दौरान वह कहते हैं कि कल हमारा करीब 200 बंदा ऊपर गया है.

समाचार एजेंसी ANI के दावे के मुताबिक, ये वीडियो उर्दू मीडिया में काफी वायरल हो रहा है और कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है. उर्दू मीडिया के अनुसार, एयरस्ट्राइक के बाद कई लाशों को बालाकोट से खैबर पख्तूनवा शिफ्ट किया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments