HomeBreakingमोदी के समर्थन में टी शर्ट पहनकर यूं सड़कों पर उतर आए...

मोदी के समर्थन में टी शर्ट पहनकर यूं सड़कों पर उतर आए सूरत के सारे चौकीदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ‘मैं भी चौकीदार’ का नया नारा दे दिया है. प्रधानमंत्री के इस नए नारे को देश भर में बीजेपी नेताओं ने हाथों हाथ तो लिया वहीं दूसरी तरफ सूरत के चौकीदार भी पीएम मोदी के समर्थन में टी-शर्ट पहनकर उतर आए हैं.

सूरत शहर में जगह-जगह पर सिक्योरिटी गार्ड्स शनिवार को अपनी असली वर्दी छोड़कर टी-शर्ट पहने नज़र आए. सिक्योरिटी गार्ड्स ने जो टी-शर्ट पहनी उस पर पीएम मोदी का नारा, मैं भी चौकीदार (Main Bhi Chowkidar) लिखा था. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लगातार अपने भाषणों में ‘चौकीदार चोर है’ बोलकर पीएम मोदी पर हमला करते रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ बोलकर राहुल गांधी को जवाब दे दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments