भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने आज बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए LEO लो अर्थ ऑर्बिट में सिर्फ 3 मिनट में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। ऑपरेशन शक्ति के तहत अंतरिक्ष में A सेटेलाइट मिसाइल से एक अंतरिक्ष सैटेलाइट को मारा गया। यह ताकत हासिल करने के बाद भारत ,अमेरिका रूस चीन के बाद अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति बन गया । प्रधानमंत्री मोदी ने यह जानकारी आज राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने इस सफलता के बाद DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने दुनिया को यह भी भरोसा दिलाया कि भारत की यह सफलता विश्व शान्ति के लिए है।
भारत बना दुनिया की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर सेटेलाइट मार गिराने का प्रयोग रहा सफल
RELATED ARTICLES