Homeदेशमध्यप्रदेश में कांग्रेस की दूसरी सूची घोषित ग्वालियर, भिंड, गुना अभी भी...

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की दूसरी सूची घोषित ग्वालियर, भिंड, गुना अभी भी होल्ड पर

भोपाल/मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की पारंपरिक सीट छिंदवाड़ा से उनके बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस पार्टी ने सागर से प्रभुसिंह ठाकुर, दामोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजा राम त्रिपाठी, रीवा से सिद्धार्थ तिवारी, सीधी से अजय सिंह राहुल, जबलपुर से विवेक तन्खा, मंडला (आरक्षित) से कमल मार्वी, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास (आरक्षित) से प्रह्लाद तिपानिया, उज्जैन (आरक्षित) से बाबूलाल मालवीय, खरगोन (आरक्षित) से गोविंद मुजालदा और खांडवा से अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments