Homeदेशसावधान : चीन के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है भारत की...

सावधान : चीन के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है भारत की जनसंख्या

  • यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड 2019 की रिपोर्ट में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
  • देश में 67% आबादी 15 से 64 साल के बीच की, 6% की उम्र 65 वर्ष से ज्यादा

वॉशिंगटन. यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड 2019 की एक रिपोर्ट ने भारतीय जनसंख्या वृद्धि को लेकर एक खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या चीन के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रही है। 2010 से 2019 के बीच भारत में 1.2% की सालाना दर से जनसंख्या बढ़ी है। जबकि इसी दौरान चीन की जनसंख्या वृद्धि दर 0.5% रही है। वर्तमान में जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा और चीन का पहला स्थान है। भारत की जनसंख्या 136 करोड़ है, जबकि चीन की आबादी 142 करोड़ है।

भारत की जनसंख्या वृद्धि पाक से कम

देश का नाम जनसंख्या वृद्धि दर
अफगानिस्तान 2.8
पाकिस्तान 2
भूटान 1.4
भारत 1.2
नेपाल-बांग्लादेश 1.1
चीन 0.5
श्रीलंका 0.4

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments