Homeदेशमध्यप्रदेश की छह सीटों सहित 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार...

मध्यप्रदेश की छह सीटों सहित 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को होगा मतदान

 

 सोमवार को मतदान के बाद लोकसभा की 543 सीटों में दो तिहाई सीटों (373) पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 9 राज्यों के 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा की 543 सीटों में दो तिहाई सीटों (373) पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चरण के साथ ही राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड में मतदान की शुरुआत होगी।

इस चरण में कुल 12.79 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण के लिए 1.4 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 945 प्रत्याशियों की किस्मत मतदाता ईवीएम में बंद होगी।

इस चरण में बिहार की पांच, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग होगी। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर दूसरे चरण में कुलगाम में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में यहां के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। पूरी प्रक्रिया पांचवे चरण में पूरी होग

ये दिग्गज नेता हैं मैदान में
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा से किस्मत आजमा रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। सलमान खुर्शीद (कांग्रेस) फर्रुखाबाद, डिपंल यादव (सपा) कन्नौज,  गिरिराज सिंह (भाजपा) बेगूसराय, कन्हैया कुमार (भाकपा) बेगूसराय, बाबुल सुप्रीयो (भाजपा) आसनसोल, मुनमुन सेन (तृणमूल) आसानसोल, उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा) उजियारपुर से प्रत्याशी है।

मायानगरी की परीक्षा
कल्याण और ठाणे जैसे उपनगरीय इलाकों में भी 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। प्रिया दत्त, उर्मिला मातोंडकर, पूनम महाजन मुरली देवड़ा प्रत्याशी की किस्मत का भी फैसला होगा।

बिहार की बेगूसराय सीट पर सबकी निगाहें
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं मुंगेर में सोमवार यानि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग से संबंधित कर्मचारी एवं पुलिस बल अपने-अपने संबंधित जिलों में पहुंच चुके हैं।

झारखंड में 59 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
झारखंड की 14 में से उग्रवाद प्रभावित तीन संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान में केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत समेत कुल 59 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में लॉक हो जायेगा। राज्य निवार्चन कायार्लय के अनुसार, झारखंड के उग्रवाद प्रभावित लोहरदगा, पलामू और चतरा संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इन तीनों सीट के मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments