Homeप्रमुख खबरेंपांचवे चरण में MP की 7 सीटों सहित 7 राज्यों की...

पांचवे चरण में MP की 7 सीटों सहित 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान आज

आज होने वाले मतदान में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा.

भोपाल| लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 मई, सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होना है। जिसमे मध्य प्रदेश की 7 सीटें भी शामिल हैं| टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा|  2014 के लोकसभा चुनाव में सभी सात सीटों पर भाजपा ने कब्ज़ा जमाया था| लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब हालात भी बदले हैं और बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है| दोनों ही दल अंतिम समय तक पूरी ताकत झोंक चुके हैं, अब मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेगा| इस बार भाजपा ने सात में पांच सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है|

आज होने वाले मतदान में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments