Homeदेशहासन का हिंदुत्व पर हमला कहा आजाद भारत का पहला आतंकी हिंदू...

हासन का हिंदुत्व पर हमला कहा आजाद भारत का पहला आतंकी हिंदू था भाजपा बोली आग से खेल रहे हैं हासन

चेन्नई. अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने तमिलनाडु के अरावकुरिचि में चुनाव अभियान के दौरान विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने कहा, आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। यहीं से आतंक की शुरुआत हुई थी। हासन ने कहा, “मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा, क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है, बल्कि इसलिए क्योंकि मेरे सामने गांधी की प्रतिमा है।” उन्होंने कहा कि वह उसी हत्या का जवाब ढूंढने आए हैं।

अल्पसंख्यकों के वोट के लिए यह मुद्दा उठाना गलत

हासन के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तमिलसई सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा कि गांधी की हत्या और हिंदू आतंकवाद का मामला अभी उठाना निंदनीय है। तमिलनाडु के उपचुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के वोट जुटाने के लिए यह बात उठाकर हासन आग से खेल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के बम ब्लास्ट पर कोई विचार नहीं दिया।

2024 चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर चुके हैं हासन
कमल हासन ने 21 फरवरी 2018 को अपनी पार्टी बनाई थी। हासन लगातार राज्य की एआईएडीएमके और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पांच साल पहले ही घोषणा-पत्र जारी किया। संभवत: देश में पहली बार ऐसा हुआ है। घोषणापत्र का नाम ‘कोवई-2024′ रखा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments