Homeदेशराहुल गांधी पर चाची मेनका ने कसा तंज राजनीति कोई बच्चों का...

राहुल गांधी पर चाची मेनका ने कसा तंज राजनीति कोई बच्चों का खेल नहीं

आम चुनाव 2019 में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार अपने गढ़ अमेठी को नहीं बचा पाए और स्मृति ईरानी से हार गए. जिसके बाद उनकी हार पर उनकी चाची और मोदी मन्त्रीमण्डल में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने तंज कसा है. उनका कहना है कि राजनीति कोई बच्चों का खेल नहीं है.

अमेठी से राहुल गांधी की हार पर उनकी चाची और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने तंज कसा है. मेनका ने कहा है कि राजनीति कोई बच्चों का खेल नहीं है. मेनका ने कहा कि उनकी तरफ से कैंपेन में कोई भी सही बात नहीं उठाई गई, गाड़ी में बैठकर हाथ हिलाने से इलेक्शन नहीं बनता है. अगर राजनीति करनी है तो ठीक से करें और राजनीति गंभीरता से करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments