Homeप्रमुख खबरेंशिवराज ने पेट्रोल डीजल पर घटाया वेट घटे दाम

शिवराज ने पेट्रोल डीजल पर घटाया वेट घटे दाम

गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी  पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो गई हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को राहत देने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी वैट घटाने का ऐलान किया है. एमपी सरकार ने पेट्रोल पर 3 फीसदी और डीजल पर 5 फीसदी वैट घटाया है. मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को वैट घटाने का संकेत दिया था. बता दें पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पांच अक्तूबर को सभी राज्यों से अपील की थी कि वे पेट्रोल और डीजल पर करों की दरों में कटौती करें.

वैट में कटौती के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश की जनता के हित में प्रदेश में पेट्रोल पर 3% और डीजल पर 5% वैट कम कर दिया है. जनता का सुख हमारे लिए सर्वोपरि है. आपको बता दें कि वैट घटाने के बाद राज्य में डीजल अब 63.37 रुपये की जगह 59.37 प्रति लीटर मिलेगा. वहीं, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.83 से घटकर 73.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अनुमान है कि इससे राज्य सरकार को हर साल 2000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments