Homeखेलरोहित के कमाल और कोहली के धमाल के बाद भारत ने पाक...

रोहित के कमाल और कोहली के धमाल के बाद भारत ने पाक को दिया 337 रनों का लक्ष्य

 मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत काफी शानदार हुई, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने पारी को 336 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर पाकिस्तान के सामने 337 रन का टारगेट रखा है. इस मैच में भारतीय टीम में शिखर धवन की जगह विजय शंकर को शामिल किया गया है. जिस ‘करो या मरो’ की जंग का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो शुरू हो चुकी है. समर्थक यह भी दुआ कर रहे हैं कि इस मैच में बारिश खलल न डाले. विश्वकप में दोनों टीमों के बीच यह अब तक का 7वां मैच है. भारत इससे पहले हर बार जीता है. इस विश्व कप में भारत का यह चौथा मुकाबला है. उसे 2 मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच बारिश में धुल गया था. पाकिस्तान के सामने 337 रनों का टारगेट है. अब देखना होगा कि पाकिस्तान हार का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा या फिर टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान को पटकनी देगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments