Homeदेशभाजपा को बड़ा झटका गुरुदासपुर लोकसभा सीट पर बड़ी हार

भाजपा को बड़ा झटका गुरुदासपुर लोकसभा सीट पर बड़ी हार

गुरदासपुर लोकसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1 लाख 93 हजार वोटों से जीत ली है। उन्होंने भाजपा के सवर्ण सलारिया को मात दी। जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख भी हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ने भारी बढ़त के लिए मतदाताओं और पार्टी को शुक्रिया कहा है।  संवाददाताओं से बातचीत में राज्य के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘‘हम लोगों ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लाल रिबन में पैक करके दिवाली का उपहार भेंट किया है क्योंकि यह आगे की राह तय करेगा…।’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘यह ‘जीजा-साले’ (शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया) के चेहरे पर बड़ा तमाचा है। आज भाजपा यह समझ जाएगी कि अकाली दल पंजाब में बड़ा बोझ बन गई है। बार-बार लोगों ने उनको याद दिला दी है…।’’ मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।

इसी बीच आप उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया ने कांग्रेस पर उपचुनाव के लिए ‘अलोकतांत्रिक तरीके’ अख्तियार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल ने इन चुनावों में अलोकतांत्रिक तरीकों का सहारा लिया। उपचुनाव के दौरान लोग डरे हुए थे और युवा लगभग नदारद थे। अगर उनकी (कांग्रेस की) जीत होती है तो वह सम्मानजनक नहीं होगी।’’ मतों की गिनती के लिए दो मतगणना केंद्र बनाये गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। परिणाम से कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़, भाजपा उम्मीदवार सलारिया और आप के खजूरिया सहित 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments