Homeदेशमोदी आज शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर...

मोदी आज शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे

 नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी रहेगी. दोनों सदनों में चर्चा सोमवार को शुरु हुई थी. प्रश्नकाल के बाद लोकसभा दूसरे दिन चर्चा जारी रहेगी. जबकि राज्यसभा में प्रश्न काल और ज़ीरो आवर के बाद दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा को आगे जारी रखा जाएगा.पीएम मोदी बुधवार को दोपहर 2 बजे राज्यसभा में भी धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments