विश्व कप में अबतक अजेय चल रही भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 32 रनों से हराकर उसके विजयी अभियान पर ब्रेक लगा दिया।इंग्लैंड ने बेयरस्टो के शतक की बदौलत इंडिया के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन टीम इंडिया 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना पाई. भारत के लिए रोहित शर्मा ने शतक लगाया.