Homeदेशखगेन्द्र भार्गव बने विहिप मध्यभारत के संगठनमंत्री

खगेन्द्र भार्गव बने विहिप मध्यभारत के संगठनमंत्री

विश्व हिंदू परिषद की जम्मू में आयोजित केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक में मध्यभारत प्रांत के संगठनमंत्री का दायित्व श्री खगेन्द्र भार्गव को दिए जाने का निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है कि मुलतः दतिया के रहने वाले श्री भार्गव लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं । उन्होंने  संघ के जिला विभाग और प्रांत स्तर के तमाम दायित्वों का निर्वहन किया। हाल ही में राष्ट्र कार्य हेतु उन्हें विश्व हिंदू परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया जहां केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक में श्री भार्गव को मध्यभारत प्रान्त का संगठनमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है की विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक जम्मू में जारी है। इसमें देश व विदेशों से करीब 344 डेलीगेट हिस्सा ले रहे हैं। इस संबंध में शनिवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और शक्ति दत्त शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विहिप की अंतरराष्ट्रीय और राज्य इकाइयों और केंद्रीय टोली के पदाधिकारी प्रबंधक समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments