Homeदेशसंघ प्रमुख भागवत सहित सोनी,कृष्णगोपालऔर अरुण कुमार ने अब ट्वीटर पर भी...

संघ प्रमुख भागवत सहित सोनी,कृष्णगोपालऔर अरुण कुमार ने अब ट्वीटर पर भी दर्ज कराई उपस्थिति

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. ट्विटर पर मोहन भागवत ने सिर्फ एक अकाउंट को ही फॉलो किया है. और वो अकाउंट आरएसएस का है. भागवत ने अभी तक कोई ट्वीट भी नहीं किया है. भागवत का ट्विटर यूज़र नेम @DrMohanBhagwat है.

ट्विटर पर मोहन भागवत के करीब सात हजार फॉलोअर्स हैं

मोहन भागवत के ट्विटर हैंडल के मुताबिक, उन्होंने इसी साल मई में ही ट्विटर ज्वाइन कर लिया था, लेकिन अकाउंट वेरिफाइड जून में हुआ है. ट्विटर पर मोहन भागवत के करीब सात हजार फॉलोअर्स हैं, जिनकी संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है.

ता दें कि ट्विटर पर आरएसएस के करीब डेढ़ मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं आरएसएस ट्विटर हैंडल किसी को फॉलो नहीं करता है. आरएसएस ने अब तक करीब ग्यारह सौ ट्वीट किए हैं. आरएसएस ने साल 2011 के जून में ट्विटर ज्वाइन किया था.

भागवत के अलावा इन बड़े नेताओं ने भी ज्वाइन किया ट्विटर

गौरतलब है कि मोहन भागवत के अलावा सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी, सह सर कार्यवाहक कृष्ण गोपाल और अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने भी हाल ही में ट्विटर ज्वाइन किया है. इन लोगों ने भी अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments