Homeदेशइसरो वैज्ञानिकों की एक और सफलता चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा...

इसरो वैज्ञानिकों की एक और सफलता चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में प्रवेश कराया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि ‘चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को गुरूवार की देर रात सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में प्रवेश करा दिया गया। पृथ्वी से दिये गए निर्देश के जरिए यह किया गया।

इसरो ने एक बयान में कहा कि यान ने गुरूवार देर रात करीब एक बजकर आठ मिनट पर दूसरी कक्षा में प्रवेश किया। इसके लिये उसने यान में मौजूद प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल किया, जिसमें 883 सेकंड समय लगा।

बयान के मुताबिक इस प्रयास के साथ अंतरिक्ष यान 251 X 54,829 किमी की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसरो ने बताया कि अंतरिक्षयान की सभी गतिविधियां सामान्य स्थिति में हैं। यह 29 जुलाई दोपहर को तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा।

एक मून लैंडर और रोवर के साथ चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजने की यह महत्वाकांक्षी परियोजना 22 जुलाई को दोपहर के वक्त शुरू हुई थी। इसरो का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान को उतारना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments