Homeविदेशआज 12 बजे कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का नया ड्रामा

आज 12 बजे कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का नया ड्रामा

इस्लामाबादजम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने अब नया ड्रामा रचा है. पाकिस्तान आज दोपहर 12 बजे ‘कश्मीर आवर’ मनाएगा. वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज 12 बजे लोगों से कश्मीरियों के समर्थन में घर से बाहर निकलने की अपील की है. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बुधवार को यह घोषणा की.

पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी लेंगे प्रदर्शन में हिस्सा

इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हर हफ्ते एक कार्यक्रम किया जाएगा. गफूर ने कहा कि पहला ऐसा प्रदर्शन 30 अगस्त को 12 बजे किया जाएगा. ‘कश्मीर आवर’ के लिए सायरन बजाए जायेंगे. उन्होंने जुमे के दिन लोगों से इस पहल में शामिल होने का आह्वान किया है. गफूर के एलान के बाद क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा कि वह भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments