Homeदेशशिल्पा ने समझाया फिट इंडिया मूवमेंट’ का उद्देश्य कहा सभी करें हफ्ते...

शिल्पा ने समझाया फिट इंडिया मूवमेंट’ का उद्देश्य कहा सभी करें हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट तक व्यायाम

शिल्पा शेट्टी ने दिल्ली में हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए फैंस ने आग्रह करते हुए कहा- ‘मेरे साथ प्रधानमंत्री की इस पहल से जुड़ें। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का मतलब हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट तक व्यायाम करना है। इस कोशिश से आपको जल्द बदलाव दिखने लगेगा। शिल्पा शेट्टी को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की सलाहकार समिति की सदस्य भी बनाया गया हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा- ‘स्वस्थ रहो मस्त रहो यही मेरा फिटनेस मंत्र है। इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी और प्रतियोगी दुनिया में खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है, इसलिए मेरी आपसे गुजारिश है कि मेरे साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के साथ जुड़ें।’ गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की सलाहकार समिति की सदस्य भी बनाया गया हैं। 

समिति की सदस्य होने पर शिल्पा शेट्टी ने कहा- ‘मैं प्रधानमंत्री के इस मूवमेंट की सलाहकार समिति का हिस्सा बनकर खुद को गर्वित महसूस कर रही हूं।’ आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों शिल्पा को पतले होने की दवाई का विज्ञापन करने के लिए 10 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments